विक्टोरिया ः मेट्रो के लिए 900 पेड़ों को किया जायेगा शिफ्ट

Updated at : 06 Aug 2024 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
विक्टोरिया ः मेट्रो के लिए 900 पेड़ों को किया जायेगा शिफ्ट

विक्टोरिया मेमोरियल के पास मेट्रो रेलवे का स्टेशन बनाया जा रहा है. स्टेशन बनाये जाने के कारण यहां के 900 पेड़ों को हटाना होगा. लेकिन इन पेड़ों को काटा नहीं जायेगा. बल्कि दूसरे स्थान स्थानांतरित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

विक्टोरिया मेमोरियल के पास मेट्रो रेलवे का स्टेशन बनाया जा रहा है. स्टेशन बनाये जाने के कारण यहां के 900 पेड़ों को हटाना होगा. लेकिन इन पेड़ों को काटा नहीं जायेगा. बल्कि दूसरे स्थान स्थानांतरित किया जायेगा. पेड़ों को इएम बाइपास स्थित बेलेघाटा बाइपास कमरडांगा में शिफ्ट किये जाने की योजना है.

कोलकाता नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एक पेड़ के बदले नौ पौधे लगाये जाने का भी प्रावधान है. ऐसे में रेलवे को एक पेड़ के बदले नौ पौधे लगाने का प्रस्ताव दिया गया है.

इस प्रस्ताव को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने स्वीकार भी कर लिया है. ऐसे में 4500 पौधे लगाये जायेंगे. इन पौधे को मैदान इलाके में लगाये जाने की योजना है. ऐसे में मैदान इलाका सेना के अधिकार क्षेत्र में है. इस वजह से निगम और आरवीएनएल, दोनों ने सेना को पत्र लिखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola