सिविक वॉलंटियर होकर भी रहता था पुलिस बैरक में, पुलिस लिखा बाइक पर घूमता था

Updated at : 11 Aug 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
सिविक वॉलंटियर होकर भी रहता था पुलिस बैरक में, पुलिस लिखा बाइक पर घूमता था

जांच में पाया गया कि वह एक सिविक वॉलंटियर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों के लिए बनाये गये बैरक में रहता था

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की हत्या करने की घटना में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलंटियर संजय राय ने काम करने के दौरान अपनी पकड़ काफी ज्यादा बना ली थी. जांच में पाया गया कि वह एक सिविक वॉलंटियर होने के बावजूद पुलिसकर्मियों के लिए बनाये गये बैरक में रहता था. इतना ही नहीं, उसकी पहुंच इतनी ज्यादा थी कि उसने अपने नाम पर कोलकाता पुलिस से बाइक भी अलॉट करवा लिया था. वह लगातार अपने इलाके में उस बाइक पर घूमता था, जिस पर पुलिस लिखा था. वह कोलकाता पुलिस के वेलफेयर बोर्ड का सदस्य बनने के बाद लगातार लोगों पर पुलिस होने का धौंस दिखाता था. भवानीपुर में जहां वह रहता था, उसके आसपास के इलाके में रहनेवाले लोगों का कहना है कि संजय ने इलाके के कई लोगों से विभिन्न काम करवाने के लिए मोटी रकम ले चुका है. इसके बाद उसने इस इलाके में आना बंद कर दिया था. संजय पांच शादियां कर चुका है. एक पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी है. सिविक वॉलंटियर होने के बावजद पुलिस विभाग में संजय की इतनी पहुंच कैसे हो गयी, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola