सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा व आगजनी

सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत के बाद इलाका जैसे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र के बेलपुकुर माठ इलाके में हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत के बाद इलाका जैसे रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. घटना को लेकर भड़के लोगों ने वहां बाइक में आग लगा दी व हंगामा मचाया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को नियंत्रित करने के लिए उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो पायी. घटना को लेकर वहां की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही. सूत्रों के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के दौरान एक छात्रा को बाइक ने धक्का मार दिया. घटना में उसकी मौत हो गयी, जिसके बाद ही स्थानीय लोग भड़क गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










