पिकअप वैन के धक्के से दो लोगों की मौत

नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित फुलिया बस स्टैंड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी.
कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-12 के पास स्थित फुलिया बस स्टैंड पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार को दोनों बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी. मृतकों में एक की पहचान फुलिया बुइचाघोषपाड़ा निवासी सुरज��त घोष के रूप में हुई है. खबर लिखे जाने तक दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










