ePaper

तृणमूल का मतदान प्रतिशत बढ़ा, भाजपा के मतों में आयी गिरावट

Updated at : 06 Jun 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल का मतदान प्रतिशत बढ़ा, भाजपा के मतों में आयी गिरावट

राज्य में तृणमूल कांग्रेस का 2024 के लोकसभा चुनावों में मत प्रतिशत 45.77 दर्ज किया गया, जो 2019 में प्राप्त 43.7 प्रतिशत वोटों से दो फीसदी से अधिक है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में तृणमूल कांग्रेस का 2024 के लोकसभा चुनावों में मत प्रतिशत 45.77 दर्ज किया गया, जो 2019 में प्राप्त 43.7 प्रतिशत वोटों से दो फीसदी से अधिक है. तृणमूल ने राज्य में 29 लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में इसका मतलब यह हुआ कि राज्य की कुल 42 सीटों में से तृणमूल ने सात सीटें और जीत ली है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तृणमूल का 4.64 प्रतिशत वोट बढ़ा था, उस वर्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 18 सीट जीती थीं और उसके हिस्से में आये वोटों में 22.2 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी.

अधिकांश ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) ने इस वर्ष पश्चिम बंगाल में तृणमूल के मत प्रतिशत में सात फीसदी की गिरावट के साथ उसके लगभग 36 प्रतिशत या उसके आसपास रहने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन चुनाव परिणाम में तृणमूल ने इस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया. दूसरी ओर, राज्य में भाजपा के मत प्रतिशत में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी, जो चुनाव विश्लेषकों द्वारा की गयी भविष्यवाणी के विपरीत है. भाजपा को इस बार राज्य में 38.73 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को 40.6 प्रतिशत वोट मिला था. भाजपा को पश्चिम बंगाल में इस बार छह सीटों का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola