केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जायेगा : अभिषेक

Updated at : 18 May 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जायेगा : अभिषेक

सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में रोड शो किया. वह उक्त लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद भी हैं और यहां से तीसरी बार अपनी पार्टी के उम्मीदवार भी बनाये गये हैं. इसी दिन उन्होंने जयनगर लोकसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार प्रतिमा मंडल के समर्थन में कुलतली में जनसभा को संबोधित किया. दोनों ही राजनीति कार्यक्रमों में तृणमूल नेता श्री बनर्जी ने अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा ही नहीं, माकपा व कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

विज्ञापन

कोलकाता.

श्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने राज्य और यहां के लोगों विकास के लिए निर्धारित धन को रोककर अपने प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च करने से पीछे नहीं हटी है. पिछले करीब तीन साल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्य का करीब 1.65 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि का केंद्र द्वारा कथित रूप से भुगतान नहीं किया गया है. देश के मतदाता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेंगे और केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जायेगा.

श्री बनर्जी ने भाजपा पर ‘गरीबों के जीवन को दयनीय बनाने’ का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भाजपा को एक सही सबक सिखाया जाना चाहिये, जो हमेशा खोखले वादे करती है. भाजपा ने 100 दिन के काम (मनरेगा) और आवास कार्यक्रम जैसी विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का रुपया राज्य सरकार को भुगतान करना बंद कर दिया है. केंद्र विभिन्न योजनाओं के तहत भुगतान नहीं कर रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार गरीबों के लिए खुद इसका आर्थिक भार अपने खजाने से वहन कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार के गठन में तृणमूल अहम भूमिका निभायेगी. बंगाल में भाजपा की सहयोगी की भूमिका माकपा व कांग्रेस निभा रही हैं. यहां भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई केवल तृणमूल ही लड़ रही है. यहां माकपा और कांग्रेस को वोट देने का मतलब भगवा दल को मजबूत करना है. हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर तृणमूल ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola