चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

इनके पास से चोरी के 11 मोबाइल, 9590 रुपये और चांदी की बिछिया चेन बरामद किया गया.
आसनसोल. आरपीएफ ने जसीडीह स्टेशन परिसर से तीन युवकों को चोरी के समान के साथ रंगे हाथों पकड़ा, इनमें मधुपुर थाना क्षेत्र के निवासी राजू तुरी, नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी निवासी अमित कुमार और राजकुमार शामिल हैं. इनके पास से चोरी के 11 मोबाइल, 9590 रुपये और चांदी की बिछिया चेन बरामद किया गया. जसीडीह आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को बरामद सामान के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद जीआरपी ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक कार्मिक प्रभास मंडल, सुनील कुमार के साथ स्टेशन परिसर पर तैनात थे. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. उसे प्लेटफार्म पर लोगों ने पकड़ लिया. पूछताछ के लिए उसे आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया तो उसकी तलाशी करने के बाद दो मोबाइल फोन बरामद हुए. इसके बाद आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मोबाइल चोरी करने का एक गिरोह है तथा उसके दो साथी अमित कुमार अभिराज कुमार ट्रेन नंबर हावड़ा रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से जसीडीह आ रहे हैं. इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ कर्मी ने देखा कि ट्रेन में से दो युवक उतर रहे थे. जो पुलिस को देखते ही भागने लगे. उन्हें पुलिस ने जब गिरफ्तार कर थाना लाया तो उनके पास से चोरी के नौ मोबाइल और नगद रुपये, चांदी की बिछिया चेन बरामद हुई. बरामद सामान के बारे में पूछताछ की गयी तो आरोपी किसी प्रकार की सटीक जानकारी नहीं दे सके. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया. संभावना जतायी जा रही है कि इन्होंने ट्रेन में ही मोबाइल चोरी की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




