युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर हत्या की धमकी

Updated at : 11 May 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर हत्या की धमकी

बदमाशों पर युवती के साथ मौजूद उसके पुरुष साथी के साथ मारपीट करने का भी आरोप

विज्ञापन

कोलकाता. एक मिठाई दुकान के सामने खड़ी युवती पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप बाइक पर सवार कुछ बदमाश युवकों पर लगा है. बदमाशों पर युवती के साथ मौजूद उसके पुरुष साथी के साथ मारपीट करने का भी आरोप है. आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी. घटना टॉलीगंज थानांतर्गत शरत बोस रोड पर स्थित एक मिठाई दुकान के सामने शुक्रवार सुबह हुई. घटना टॉलीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसके पुरुष साथी ने उन युवकों को विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गयी. साथ ही बीचबचाव को आयी युवती को भी पीटा गया. युवती ने बताया कि घटना के समय कई लोग वहां मौजूद थे, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. किसी तरह से वहां से भागकर उन्हें जान बचानी पड़ी. पुलिस ने युवक की शिकायत पर घटना की जांच शुरू कर दी है. इलाके में लगे सीसीटवी कैमरे में कैद बदमाशों की बाइक के नंबर प्लेट की मदद से पुलिस उनकी पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. इधर, इस घटना के बाद पीड़ित युवक-युवती दहशत में हैं. वह लगातार बदमाशों के गिरफ्तार होने का इंतजार कर रहे हैं.

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह छह बजे शरत बोस रोड में एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान में कचौड़ी खाने के लिए एक युवती अपने पुरुष मित्र के साथ पहुंची थी. युवती ने बताया कि दुकान के कर्मचारी कचौड़ी बना रहे थे, इसलिए वे लोग दुकान के बाहर इंतजार कर रहे थे. इसी बीच 12-15 युवकों का एक दल वहां पहुंचा और सड़क पर खड़ी की गयी उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. पीड़िता का आरोप है कि सभी युवक नशे में थे, इसलिए उसने, उन्हें कुछ नहीं कहा. लेकिन थोड़ी देर बाद युवती को उन्होंने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिये. साथ ही अश्लील टिप्पणी भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola