दुर्गापुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस
Updated at : 30 Apr 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी समस्या के कारण पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
22347 हावड़ा-पटना(अप) वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी समस्या के कारण पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही. इससे रेलयात्रियों को काफी परेशानी हुई. इस आशय पर जोन से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस(अप) की ड्राइविंग यूनिट में विफलता के कारण यह दिक्कत हुई थी. ट्रेन दुर्गापुर स्टेशन पर शाम 05:30 बजे पहुंची, जहां तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन अस्थायी रूप से रुक गयी. उसके बाद इंजन की यांत्रिक गड़बड़ी को मरम्मत के जरिये ठीक किया गया. फिर ट्रेन को रात करीब 07:14 बजे आसनसोल के लिए रवाना कर दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




