सीएम ममता का असली चेहरा बेनकाब हो गया : अग्निमित्रा पाॅल

Updated at : 08 Jul 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम ममता का असली चेहरा बेनकाब हो गया : अग्निमित्रा पाॅल

भाजपा नेता और विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के हिडेन एजेंडे का पर्दाफाश कर दिया है.

विज्ञापन

कोलकाता. भाजपा नेता और विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के हिडेन एजेंडे का पर्दाफाश कर दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखाली मामले की सीबीआइ जांच पर राज्य सरकार द्वारा रोक लगाने की अपील पर सवाल किया है कि राज्य सरकार किसे बचाना चाहती है. क्यों वह सीबीआइ जांच का विरोध कर रही है. अग्निमित्रा पाल ने ममता बनर्जी को पुराने दिनों की याद ताजा कराते हुए कहा कि चंपला सरदार हो या बनतला में महिलाओं के साथ अत्याचार, हर मामले में खुलकर विरोध करने वाली ममता बनर्जी क्यों शेख शाहजहां, जहांगीर, जेसीबी जैसे अपराधियों को एक-एक इलाके का जागीरदार बनाकर उनको खुली छूट दे रखी हैं. केवल इस शर्त पर कि उनको चुनाव में जीताना होगा. बदले में इन जागीरदारों को लूट, जमीन दखल करने व महिलाओं के साथ अत्याचार करने की खुली छूट दी गयी है. यह बात आज पश्चिम बंगाल के लोग अच्छी तरह समझ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola