सरकारी आवास से कर्मचारी का फंदे से लटका शव बरामद
Updated at : 11 Apr 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन

पड़ोसियों को संदेह हुआ, दरवाजा अंदर से था बंद
विज्ञापन
पुरुलिया.
सरकारी आवास में एक क्लर्क का शव फंदे से लटकता पाये जाने से सनसनी फैल गयी. गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे जिला के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर प्रखंड सरकारी आवास के सरकारी कर्मचारी का फंदे से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक का नाम सिद्धार्थ मिश्रा(42) बताया गया है, जो जिला के हुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहनेवाले थे. वह बलरामपुर प्रखंड कार्यालय में रिलीफ क्लर्क के पद पर कार्यरत थे. पुलिस व स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दिनों के तरह बुधवार रात भी भोजन करने के बाद वह अपने आवास में विश्राम करने चले गये थे. गुरुवार छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था, लेकिन 2:00 बजे तक सिद्धार्थ अपने आवास से नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ. दरवाजा अंदर से बंद था. बाद में पुलिस को इत्तला दी गयी. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और दरवाजे को तोड़ कर अंदर दाखिल हुई, तो देखा कि कमरे की छत से फंदे के सहारे वह अचेत लटका हुआ है. मौत की पुष्टि के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में लग गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




