भोज खाने से 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी

नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत चपातला इलाके में आयोजित एक समारोह में भोज खाने के बाद 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी.
कल्याणी. नदिया जिले के शांतिपुर थाना अंतर्गत चपातला इलाके में आयोजित एक समारोह में भोज खाने के बाद 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें शांतिपुर स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि सभी की हालत स्थिर है. बता दें कि समारोह में 65 लोग शामिल हुए थे. रात में खाना खाने के बाद करीब 10 लोग बीमार पड़ गये. फुलिया प्रखंड प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व मेडिकल टीम मामले की जांच कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




