लेक गार्डेन फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

चिकित्सकों ने बाइक चालक रोनित समाद्दार (23) को मृत करार दिया
कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डेन फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त गयी जिसमें बाइक चालक एवं बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को स्थानीय एमआर बांगुर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बाइक चालक रोनित समाद्दार (23) को मृत करार दिया. घटना रविवार तड़के पांच बजे की है. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार घायल युवक सम्राट गायन (19) का एमआर बांगुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों हरिदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित एमजी रोड इलाके के निवासी बताये गये हैं. खबर पाकर वहां रवींद्र सरोवर थाने की पुलिस पहुंची और रोनित के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि ड्राइविंग करते समय संतुलन बिगड़ने से बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गयी. जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










