चरक पूजा के नाम पर कब्र खोद रहे हैं साधक

सिलीगुड़ी. ‘चरक पूजा’ के दौरान साधक तंत्र-मंत्र वर्षों से करते आ रहे हैं. इसके लिए रात के समय खुले मैदानों मेला लगता है और इस मेले में साधक नर कंकाल खोपड़ी-हड्डियों के साथ रोंगटे खड़े करनेवाले करतबों का प्रदर्शन करते हैं. इसी चरक पूजा को लेकर विभिन्न कब्रों से खोपड़ी-हड्डियां चोरी कर ली जाती है. […]
आक्रोशित लोगों का कहना है कि यहां पर एक महिला का और दूसरा एक बच्चे का कब्र था जिसे रात के समय बदमाशों ने खोद दिया औरखोपड़ी तथा हड्डियां चुरा ले गये. लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष चरक पूजा से पहले इस तरह आस्था के नाम पर कब्रों से नर कंकाल चोरी की की घटना घटती है. पुलिस के पास लिखित शिकायत भी की जाती है. लेकिन आजतक किसी भी मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती. आज एकबार फिर ममता पाड़ा इलाके के लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर एनजेपी थाना में शिकायत की है. पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










