सिलीगुड़ी के कई कलाकार होंगे एकजुट, बांग्ला नववर्ष का होगा भव्य स्वागत

Updated at :14 Apr 2017 8:32 AM
विज्ञापन
सिलीगुड़ी के कई कलाकार होंगे एकजुट, बांग्ला नववर्ष का होगा भव्य स्वागत

सिलीगुड़ी. कल शुक्रवार को पहला वैशाख यानी बांग्ला नववर्ष के स्वागत के लिए सिलीगुड़ी में भव्य तैयारी की गयी है. सिलीगुड़ी के कई कलाकार एकजुट होकर इस साल बांग्ला नववर्ष को कुछ अलग तरीके से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसके लिए अर्चक नामक एक संगठन ने पहल की है. इस संगठन की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. कल शुक्रवार को पहला वैशाख यानी बांग्ला नववर्ष के स्वागत के लिए सिलीगुड़ी में भव्य तैयारी की गयी है. सिलीगुड़ी के कई कलाकार एकजुट होकर इस साल बांग्ला नववर्ष को कुछ अलग तरीके से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसके लिए अर्चक नामक एक संगठन ने पहल की है. इस संगठन की ओर से सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अदिति दास घोष ने बताया कि शुक्रवार को शाम से ही बांग्ला नववर्ष मनाने की तैयारी शुरू कर दी जायेगी.

इसके लिए सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क स्थित सड़क को पूरी तरह से चकाचक कर दिया जायेगा. पूरे सड़क पर कलाकार अल्पना तथा पेंटिंग बनायेंगे. सिलीगुड़ी शहर में पहली बार इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के साथ-साथ कोलकाता एवं पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी कलाकार आ रहे हैं. रात भर पेंटिंग तथा अल्पना बनाने का काम होगा. सुबह जब आम लोग इस सड़क पर आयेंगे तो कलाकृति देखकर दंग रह जायेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं, बांग्ला नववर्ष के मौके पर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. रात भर कलाकार जहां पेंटिंग तथा अल्पना बनायेंगे, वहीं सुबह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. संवाददाता सम्मेलन में संगठन की ओर से अनिर्वाण दास भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola