भाजपा के बंद का मिलाजुला असर

सिलीगुड़ी. भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटा बंद का दक्षिण दिनाजपुर जिले में मिलाजुला असर देखा गया. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में घोटाले के आरोप को लेकर आंदोलनकारी भाजपा समर्थकों की गिरफ्तारी और गैरजमानती मामला दायर करने के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था. हांलाकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालय खोले गये. सरकारी बसें […]
सिलीगुड़ी. भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटा बंद का दक्षिण दिनाजपुर जिले में मिलाजुला असर देखा गया. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में घोटाले के आरोप को लेकर आंदोलनकारी भाजपा समर्थकों की गिरफ्तारी और गैरजमानती मामला दायर करने के खिलाफ बंद का आह्वान किया गया था.
हांलाकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी कार्यालय खोले गये. सरकारी बसें भी सड़कों पर दौड़ी. निजी कार्यालय और कुछ व्यवसायिक संस्थान बंद रहे. निजी वाहनों की आवाजाही पर भी बंद का असर देखने को मिला. स्कूल कॉलेजों में बच्चों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी. बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे भाजपा के 9 कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लिया है.
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में घोटाले का आरोप लगाकर भाजपा ने सोमवार को जिला स्कूल निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया था. जिला स्कूल निरीक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर भाजपाइयों ने देर रात तक आंदोलन जारी रखा. इस दौरान स्कूल निरीक्षकी की तबीयत बिगड़ गयी. उसके बाद भी भाजपा का आंदोलन जारी रहा. बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्कूल निरीक्षक को निकाला. पुलिस ने जिला भाजपा सचिव सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया. अदालत ने सभी की जमानत याचिका खारिज कर दस दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया. भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने कई झूठे आरोप लगाकर गैरजमानती धाराएं लगायी है. इसी के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को बंद बुलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










