सिलीगुड़ी में भू-माफियाओं का बढ़ रहा साम्राज्य

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाके में भू-माफियाओं का साम्राज्य काफी बढ़ गया है. फरजी कागजातों के बल पर गरीबों की जमीन दखल करने का खेल तणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता-कार्यकर्ता व समर्थक धड़ल्ले से कर रहे हैं. शासन-प्रशासन इन्हें जहां बढ़ावा दे रही है वहीं, यह गोरखधंधा करनेवालों का सत्ताधारी नेता-मंत्रियों के साथ भी […]
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाके में भू-माफियाओं का साम्राज्य काफी बढ़ गया है. फरजी कागजातों के बल पर गरीबों की जमीन दखल करने का खेल तणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता-कार्यकर्ता व समर्थक धड़ल्ले से कर रहे हैं. शासन-प्रशासन इन्हें जहां बढ़ावा दे रही है वहीं, यह गोरखधंधा करनेवालों का सत्ताधारी नेता-मंत्रियों के साथ भी सांठगांठ है. जिनके वर्चस्व से बीते कुछ सालों में सिलीगुड़ी व आस-पास के क्षेत्रों में जबरन जमीन दखल करने का धंधा काफी फलफूल गया है.
किसी भी मामले में पुलिस भी जल्दी से कार्रवायी नहीं कर रही. यह कहना है डाबग्राम-2 की पंचायत प्रधान सुधा सिंह चटर्जी का. वह बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने यह बातें कहीं. श्रीमती चटर्जी का आरोप है कि जमीन हड़पने के खेल में बीएलआरओ, प्रखंड स्तर से लेकर आलाधिकारियों तक जमीन हड़पने की मोटी रकम पहुंचती है. कुछ पैसों की लालच में बीएलआरओ फरजी कागजात बनाकर किसी की भी जमीन अन्य लोगों के नाम कर देते है. प्रेस-वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी सफाई दी कि जो उनपर भू-माफियों के साथ सांठगांठ होने का आरोप लगा हैं यह गलत है.
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनका किसी भी भू-माफियाओं के साथ किसी भी तरह का मेलजोल नहीं है. यह आरोप उन्हें बदनाम करने की साजिश है. विदित हो कि कुछ रोज पहले ही उनपर आसीघर पुलिस चौकी में भू-माफियाओं के साथ मिलकर जबरन जमीन दखल करने का मामला दायर हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










