गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दंपती को पकड़ा

Updated at :12 Apr 2017 8:17 AM
विज्ञापन
गांजा बेचने के आरोप में पुलिस ने दंपती को पकड़ा

बालूरघाट. चाय व घुघनी की आड़ में गांजा का कारोबार करने वाले एक दंपती को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सोमवार की देररात यह घटना दक्षिण दिनाजपुर के पतिराम स्थित रोलर मोड़ इलाके में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार बालूरघाट शहर से सटे इलाका निवासी अनिल सिंह […]

विज्ञापन
बालूरघाट. चाय व घुघनी की आड़ में गांजा का कारोबार करने वाले एक दंपती को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सोमवार की देररात यह घटना दक्षिण दिनाजपुर के पतिराम स्थित रोलर मोड़ इलाके में घटी है. मिली जानकारी के अनुसार बालूरघाट शहर से सटे इलाका निवासी अनिल सिंह (45) और उसकी पत्नी लक्ष्मी सिंह पिछले छह वर्षों से चाय व घुघनी का एक ठेला लगा रहे हैं.

पिछले कुछ महीनों से उनके दुकान पर बाहरी लोगों की भीड़ कुछ ज्यादा ही दिखने लगी. संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने दुकान पर निगरानी रखनी शुरु की. सोमवार की रात स्थानीय कुछ लोगों को अनिल सिंह को गांजा बेचते रंगे हाथों धर लिया. उत्तेजित स्थानीय लोगों ने उनकी दुकान में तोड़-फोड़ की और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.


पतिराम पुलिस चौकी के अधिकारी देवब्रत मिश्र ने बताया कि स्थानीय लोगों के आरोप पर एक दंपती को गांजे का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. प्राथमिक तालाशी में दुकान व दंपती के पास से गांजा या अन्य कोई मादक बरामद नहीं हुआ है. दोनों को मंगलवार जिला अदालत में पेश कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola