गोरखाओं के मन व आत्मा में बसा है गोरखालैंड : गुरूंग
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग. गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरूंग ने बुधवार को कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार गोरखालैंड मुद्दे को दबाने के लिए विकास बोर्डों के नाम पर गोरखाओं को बांट रही है, लेकिन गोरखाओं की अंतर्रात्मा से गोरखालैंड नहीं निकलेगा. गोरखालैंड की मांग कमजोर नहीं होगी. गोरखाओं के मन-मस्तिष्क में गोरखालैंड बसा हुआ है. श्री गुरूंग ने […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग. गोजमुमो सुप्रीमो बिमल गुरूंग ने बुधवार को कहा कि राज्य की तृणमूल सरकार गोरखालैंड मुद्दे को दबाने के लिए विकास बोर्डों के नाम पर गोरखाओं को बांट रही है, लेकिन गोरखाओं की अंतर्रात्मा से गोरखालैंड नहीं निकलेगा. गोरखालैंड की मांग कमजोर नहीं होगी. गोरखाओं के मन-मस्तिष्क में गोरखालैंड बसा हुआ है.
श्री गुरूंग ने कहा कि राज्य सरकार आज कालिम्पोंग नगरपालिका समेत पहाड़ की चारों नगरपालिकाओं का चुनाव करा ले, गोरखा जनमुक्ति मोरचा की जीत तय है. आगामी नगरपालिका चुनावों, जीटीए सभा के चुनावों को ध्यान में रखते हुए विनय तामांग को पार्टी की दार्जिलिंग महकमा कमिटी के अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व विधायक, दार्जिलिंग नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन तथा वरिष्ठ अधिवक्ता डीके प्रधान को यह जिम्मेदारी दी गयी है. श्री गुरूंग ने कहा कि विनय तामांग केंद्रीय कमिटि का सह-सचिव पद और दार्जिलिंग महकमा समिति के अध्यक्ष का पद संभालते आ रहे थे. इस कारण उन पर काफी भार था.
श्री गुरूंग ने यह भी कहा कि पहाड़ की चारों नगरपालिकाओं के पार्षदों को अब अपने-अपने क्षेत्र की महकमा समितियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना होगा. गांव-बस्तियों से लेकर चाय बगानों, सिनकोना बागानों आदि में भी युवा मोरचा, नारी मोरचा समेत सभी अनुषंगी संगठनों को प्रचार-प्रसार का काम करना होगा. जरूरत पड़ने पर जनसभा आदि भी करनी होगी. उन्होंने कहा कि मोरचा गोरखालैंड के मुद्दे पर आज भी ईमानदार है. कालिम्पोंग की जनता ने सन 1986 से लेकर 2007 तक के गोरखालैंड आंदोलन में काफी योगदान दिया है. अभी वहां की जनता गोरखालैंड की मांग के साथ है. कालिम्पोंग में आज चुनाव हो, हम जीतकर दिखायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




