लोकनाथ मिशन ने स्वास्थ्य शिविर लगाया

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: बाबा लोकनाथ मिशन के संस्थापक छाना साहा के तिरोधान दिवस के अवसर पर आज बाबा लोकनाथ मिशन की ओर से दागापुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जनरल प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर पीआर सेन, डाफ मनोरंजन साहा, डॉ सुमना बड़ुआ तथा अन्य […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: बाबा लोकनाथ मिशन के संस्थापक छाना साहा के तिरोधान दिवस के अवसर पर आज बाबा लोकनाथ मिशन की ओर से दागापुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जनरल प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर पीआर सेन, डाफ मनोरंजन साहा, डॉ सुमना बड़ुआ तथा अन्य चिकित्सकों ने करीब 300 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की.

इस मौके पर काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान भी किये वोलेंटरी ब्लड डोनर फोरम के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर से संग्रहित रक्त को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को सौंप दिया गया. इस बीच चाइल्ड लाइन के अभिजीत दास को सम्मानित भी किया गया.

अभिजीत दास पिछले तीन माह में 80 लाबारिस बच्चों को बरामद कर चुके हैं. इन बच्चों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के लिए बाबा लोकनाथ मिशन की ओर से इनका सम्मान किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola