डॉ करंजयी बने इंस्पेरिया के प्रिंसिपल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. डॉ मलय कांति करंजयी ने इंस्पेरिया नॉलेज कैंपस के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वह 12 वर्षो तक सिलीगुड़ी कॉलेज के पिं्रसिपल थे. वर्ष 2014 में सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद वह एक बार फिर से शिक्षा जगह से जुड़ गये हैं. उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत बालुरघाट […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. डॉ मलय कांति करंजयी ने इंस्पेरिया नॉलेज कैंपस के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वह 12 वर्षो तक सिलीगुड़ी कॉलेज के पिं्रसिपल थे. वर्ष 2014 में सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद वह एक बार फिर से शिक्षा जगह से जुड़ गये हैं.
उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत बालुरघाट कॉलेज से अस्सिटेंट प्रोफेसर से की थी. बाद में उनका तबादला कर्सियांग कॉलेज हो गया. 2003 में वह सिलीगुड़ी कॉलेज के प्रिंसिपल बने. तब से लेकर वर्ष 2014 तक लगातार 12 वर्षो तक वह इस पद पर बने रहे. डॉ करंजयी ने इंस्पेरिया नॉलेज कैम्पस ज्वाइन करने पर अपनी खुशी जाहिर की है. यह जानकारी संस्था के ऑपरेशनल हेड राहुल गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










