प्रशिक्षण के बाद 25 सालों तक काम का समझौता

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी. हाल ही में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर सकर्स से जब्त हाथी चंपा को गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान के धूपझोरा एलीफेंट कैंप में रख कर उसे पालतु हाथी का प्रशिक्षण दिया गया. उसका प्रशिक्षण संपन्न हो जाने के बाद आज से उसे गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग के 12 नंबर हाथी कर्मी के तौर पर वन विभाग […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी. हाल ही में कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर सकर्स से जब्त हाथी चंपा को गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान के धूपझोरा एलीफेंट कैंप में रख कर उसे पालतु हाथी का प्रशिक्षण दिया गया. उसका प्रशिक्षण संपन्न हो जाने के बाद आज से उसे गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग के 12 नंबर हाथी कर्मी के तौर पर वन विभाग के काम में नियुक्त किया गया. यह जानकारी गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग की वनाधिकारी सुमिता घटक ने दी.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में गोरूमारा हाथी पिलखाना में 17 हाथियों में 12 हाथी वन विभाग के कर्मचारी हैं. बाकी पांच हाथियों की उम्र कम होने के कारण उन्हें अभी तक प्रशिक्षण देकर तैयार नहीं किया गया है. दूसरी ओर, मेघलाल नामक एक 60 वर्षीय हाथी के काम से रिटायर्ड होने की खबर मिली है.

दूसरी ओर हाथी कर्मचारियों की तरह चंपा का एलिफेंट सर्विस बुक तैयार किया गया है. अगले 25 सालों तक स्वस्थ रहने पर चंपा काम कर पायेगी. वहीं, मेघलाल की तरह और पांच हाथी फिलहाल गोरूमारा हाथी पिलखाना में अवसरप्राप्त कर्मचारी की तरह रह रहे हैं. सुमिता घटक ने बताया कि चंपा काफी बुद्धिमान, कामकाजी व दायित्वशील है. चंपा को खिलाने-पिलाने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया है. हर रोज चंपा को डेढ़ किलो दाल, चार किलो चावल, पोषण युक्त घास-पत्ते खिलाया जायेगा. आवश्यकता होने पर चंपा के लिए केले का पेड़ भी लाया जायेगा. बाद में चंपा पर्यटकों को राइडिंग पर भी ले जाने के लिए सक्षम हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola