शाइनिंग स्टार्स का ऑडिशन दो अगस्त को
सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘माहेश्वरी शाइनिंग स्टार्स’ का पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम का ऑडिशन आगामी 2 अगस्त को सिलीगुड़ी माहेश्वरी भवन में होगा और मेगा फाइनल 11 से 13 सितंबर तक पुणो में आयोजित होगा. अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत माहेश्वरी युवाओं के लिए […]
सिलीगुड़ी. अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव ‘माहेश्वरी शाइनिंग स्टार्स’ का पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम का ऑडिशन आगामी 2 अगस्त को सिलीगुड़ी माहेश्वरी भवन में होगा और मेगा फाइनल 11 से 13 सितंबर तक पुणो में आयोजित होगा. अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत माहेश्वरी युवाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है.
प्रतियोगिता में एकल एवं ग्रुप नृत्य प्रतियोगिता आजा नच ले, गायन प्रतियोगिता वॉयस ऑफ माहेश्वरी, टैलेंट हंट प्रतियोगिता माहेश्वरी गॉट टैलेंट, श्रीमान एवं श्रीमती माहेश्वरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर बंगाल, डुवार्स, पहाड़ की माहेश्वरी प्रतिभाओं के लिए सिलीगुड़ी में ऑडिशन होगा जिसका मेजबानी माहेश्वरी युवा संस्था सिलीगुड़ी कर रही है.
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक मूंधड़ा ने बताया कि ऑडिशन के लिए पंजीकरण आगामी 26 जुलाई तक होगा एवं इस क्षेत्र के माहेश्वरी प्रतिभा के लिए अच्छा मौका मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने का. युवा संस्था सिलीगुड़ी के अध्यक्ष विशाल गट्टानी ने बताया कि इस अवसर पर युवा संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं शाइनिंग स्टार्स के मुख्य कर्णधार राष्ट्रीय संस्कृति मंत्री संदीप करनानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं उनके अलावा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे. ऑडिशन को लेकर तैयारियां जोरों पर है एवं प्रतिभाओं का पंजीकरण हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










