इंगलिश बाजार नगरपालिका में नये समीकरण के संकेत
मालदा. हाल में संपन्न नगरपालिका चुनाव में इंगलिश बाजार नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था और उसके बाद यहां चेयरमैन इन काउंसिल (सीआईसी) के गठन की प्रक्रिया चल रही थी. आज सीआईसी के गठन के समय कांग्रेस पार्षद तथा इस नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नरेन्द्र नाथ तिवारी के उपस्थित रहने से राजनीतिक […]
सीआईसी के शपथ ग्रहण समारोह में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अमलान भादुड़ी अनुपस्थित थे. इंगलिश बाजार नगरपालिका के सभाकक्ष में तृणमूल कांग्रेस के तीन पार्षदों अशोक साहा, सुब्रत सरदार तथा सुमिता मुखर्जी ने सीआईसी पद का शपथ ग्रहण लिया. नगरपालिका चेयरमैन तथा मंत्री कृष्णोन्दू चौधरी ने इन लोगों को शपथ ग्रहण कराया. वर्ष 2014 में इंगलिश बाजार नगरपालिका को बी कैटगरी से ए कैटगरी में प्रोन्नत किया गया है. अब तक यहां तीन ही सीआईसी हुआ करते थे. अब नगरपालिका के प्रोन्नत होने के बाद यहां कुल चार लोगों को सीआईसी बनाया जायेगा. इनमें से तीन सीआईसी ने शपथ ग्रहण कर लिया है. एक सीआईसी पद को लेकर जोड़-तोड़ जारी है.
आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 13 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अमलान भादुड़ी नदारद थे. इस संबंध में जब उनसे बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि वह किसी अन्य कार्य में व्यस्त थे और पार्टी के किसी भी मामले को लेकर वह मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे. उनकी बातचीत से लगा कि वह अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं. इस बीच, तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईसी के गठन को लेकर पार्टी की जो मीटिंग हुई थी, उसमें दो नंबर वार्ड की पार्षद सुमाला अग्रवाल को एक पद देने का निर्णय लिया गया था. सुमाला अग्रवाल को सीआईसी बनाने का अमलान भादुड़ी ने विरोध किया था. आज जब नये सीआईसी की नियुक्ति हुई, तो उसमें से सुमाला अग्रवाल का नाम भी गायब था. दूसरी तरफ सीआईसी के शपथ ग्रहण समारोह में 22 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद तथा पार्टी के महासचिव नरेन्द्र नाथ तिवारी के उपस्थित होने से इस बात की चरचा तेज हो गई है कि वह तृणमूल कांग्र्रेस में शामिल हो रहे हैं. इस संबंध में जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.
हालांकि उन्होंने यह अवश्य कहा कि इंगलिश बाजार नगरपालिका बहुत अच्छा काम कर रही है और साथ ही उन्होंने मंत्री कृष्णोन्दू चौधरी की जमकर प्रशंसा की. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमलान भादुड़ी जिस तरह से बगावती तेवर अपनाये हुए हैं उससे तृणमूल नेताओं की चिंता बढ़ गई है. अमलान भादुड़ी की कमी को पूरा करने के लिए नरेन्द्र नाथ तिवारी को पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर ली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










