लॉकेट चटर्जी ने भाजपा के समर्थन में किया प्रचार

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बंगाली फिल्मों की नामचीन अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी ने आज सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया. एक नंबर वार्ड की उम्मीदवार मालती राय के समर्थन में आज सुबह सिलीगुड़ी जंक्शन से रोड शुरु हुआ जो पूरे वार्ड की परिक्रमा की. इसके अलावा दो नंबर वार्ड की तापसी चौधरी, तीन नंबर वार्ड […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : बंगाली फिल्मों की नामचीन अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी ने आज सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया. एक नंबर वार्ड की उम्मीदवार मालती राय के समर्थन में आज सुबह सिलीगुड़ी जंक्शन से रोड शुरु हुआ जो पूरे वार्ड की परिक्रमा की.

इसके अलावा दो नंबर वार्ड की तापसी चौधरी, तीन नंबर वार्ड के श्याम सुंदर सिंह, चार नंबर वार्ड के श्यामल सरकार, पांच नंबर वार्ड की प्रतिभा देवी सिंह, 21 नंबर वार्ड की गार्गी नंदी, 22 नंबर वार्ड के नंदन दास, 23 नंबर वार्ड के आशिष दे सरकार, 45 नंबर वार्ड के विद्युत मजूमदार व 47 नंबर वार्ड की रीता कुजुर के समर्थन में लॉकेट ने जोरदार रोड शो किया.

कल शाम को भी लॉकेट ने 39 नंबर वार्ड इति बरौली के समर्थन में भी रोड शो किया था. आज सिलीगुड़ी में हर जगह लॉकेट की एक झलक पाने को उनके चहेतों की होड़ लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola