पार्षद के भाई की मौत के बाद रणक्षेत्र बना हावड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोली कांड में घायल हुए तृणमूल नेता अस्पताल में थे भरती हावड़ा : हावड़ा जिले में स्थित शालीमार रेल यार्ड में हुए गोली कांड में घायल तृणमूल नेता विनोद सिंह की अस्पताल में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पूरा शालीमार रेल यार्ड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. गुस्साये […]
विज्ञापन
गोली कांड में घायल हुए तृणमूल नेता अस्पताल में थे भरती
हावड़ा : हावड़ा जिले में स्थित शालीमार रेल यार्ड में हुए गोली कांड में घायल तृणमूल नेता विनोद सिंह की अस्पताल में मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पूरा शालीमार रेल यार्ड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. गुस्साये लोगों ने रेल यार्ड में खड़े ट्रक, टैंकर व अन्य वाहनों में आग दी.
गौरतलब है कि छह अप्रैल को शालीमार रेल यार्ड में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान दोनों गुटों के बीच गोलीबारी भी हुई और तृणमूल कांग्रेस के पार्षद विनय सिंह के भाई विनोद सिंह को गोली लगी थी और तब से उन्हें एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेल यार्ड में खड़े वाहनों को आग के हवाले करना शुरू कर दिया. हालांकि इस घटना में हावड़ा नगर निगम के 36 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद प्रदीप तिवारी के भाई परितोष तिवारी का नाम सामने आ रहा है. फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










