मनरेगा के लाखों रुपये की हेराफेरी!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2020 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

चांचल-1 प्रखंड की भगवानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पर लगा आरोप प्रधान ने आरोपों को झूठा बताया मालदा : चांचल-1 प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पर मनरेगा योजना के तहत केला की खेती कराने के मद में लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है. हालांकि प्रधान ने आरोप से इंकार करते […]
विज्ञापन
चांचल-1 प्रखंड की भगवानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पर लगा आरोप
प्रधान ने आरोपों को झूठा बताया
मालदा : चांचल-1 प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पर मनरेगा योजना के तहत केला की खेती कराने के मद में लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा है. हालांकि प्रधान ने आरोप से इंकार करते हुए इसमें साजिश बताया है. वहीं, योजना के 10 लाभार्थियों की शिकायत पर चांचल महकमा प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है. वहीं, अंचल प्रधान साविना परवीन ने कहा है कि उनके खिलाफ इलाके के कई युवक साजिश रच रहे हैं. कहा कि ये लोग योजना का लाभ लेने के बावजूद उन पर बेसिर पैर के आरोप लगा रहे हैं.
प्रशासन और पंचायत सूत्र के अनुसार बागवानी विभाग की ओर से केले की खेती को प्रोत्साहित करने के लिये साढ़े तीन लाख रुपये की योजना शुरु की गयी थी. इसके लिये पेड़ों के पौधे से लेकर खाद, सोहनी, बाड़ लगाने और सिंचाई के लिये खर्च की राशि आवंटित की गयी थी. खेती करने के बाद तीन लोगों को 10 हजार रुपये दिये गये. बाकी रुपये बाद में देने की बात कही गयी. लेकिन वह नहीं दिये गये. रुपये के अभाव में पेड़ सूख रहे हैं.
भेवा इलाके के एक पीड़ित अजीमुद्दीन शेख ने बताया कि उन्हें केवल 45 दिन श्रमिकों के रुपये मिले हैं जबकि उनकी योजना को दिखाकर प्रधान ने 537 दिन श्रमिक के रुपये उठाये गये हैं. वहीं, प्रधान साबिना परवीन ने कहा कि केले की खेती अच्छी हुई है. रुपये भी दिये गये हैं. हालांकि उन पर बेबुनियाद आरोप लगाये गये हैं. वहीं, चांचल-1 के बीडीओ समीरन भट्टाचार्य ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




