ePaper

चौथी मंजिल से मरीज ने लगायी छलांग, गयी जान

Updated at : 15 Oct 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
चौथी मंजिल से मरीज ने लगायी छलांग, गयी जान

छह अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती सिलीगुड़ी : शहर के कावाखाली स्थित डिसन अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली. यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुआ. मृतक मरीज का नाम रामनाथ कराती बताया गया है. वो […]

विज्ञापन

छह अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती

सिलीगुड़ी : शहर के कावाखाली स्थित डिसन अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली. यह हादसा सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुआ. मृतक मरीज का नाम रामनाथ कराती बताया गया है. वो माटीगाड़ा थाना अंतर्गत मेडिकल आउट पोस्ट विधान पल्ली का निवासी था.
विगत 6 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है. खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामनाथ कराती एक मोटर कंपनी में काम करता था. महाअष्टमी के दिन अचानक से दिल का दौरा पड़ने के चलते परिवार वालों ने उसे डिसन अस्पताल में भर्ती कराया. परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था.
मृतक की पत्नी लखी कराती ने बताया कि उनके पति के पास इएसआई कार्ड था. उनका आरोप है कि उनके पति के इलाज का खर्च दस लाख रुपये आया था. इसको लेकर परिवारवालों के साथ अस्पताल प्रबंधन की कहासुनी हुई थी. शनिवार को उनके पति को अस्पताल से छोड़े जाने की बात कही गयी थी. लेकिन इएसआई कार्ड की कागजी कार्यवाही पूरा नहीं होने के कारण उस दिन उसे अस्पातल से छुट्टी नहीं मिली. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे फोन कर परिवार वालों को रामनाथ द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि रात को उन्होंने अपने पति के साथ फोन पर बात की थी. उन्होंने अस्पताल के बिल को लेकर भी पति से चर्चा की थी.
वहीं सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के इस्ट जोन-1 की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी ने बताया कि रामनाथ कारती ने डिसन अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है. इसकी छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन व परिवार वालों से बात की है. उन्होंने बताया कि रामनाथ का अंतिम संस्कार हो जाने के बाद परिजनों को पुलिस के पास एक शिकायत पत्र जमा देने की बात कही है. घटना को लेकर डिसन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जेपी शर्मा ने बताया कि मरीर दिल का दौरा पड़ने की शिकायत को लेकर अस्पताल में भर्ती हुआ था. फिलहाल उसका इलाज जनरल वार्ड में चल रहा था. सोमवार सुबह उसने अचानक से खिड़की का स्लाइडर तोड़कर नीचे कूद गया.
वहीं भाजपा युवा मोर्चा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने बताया कि रामनाथ कराती भाजपा का सदस्य था. लेकिन परिवार वाले व पार्टी के सदस्यों के वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. श्री देवनाथ का कहना है कि राज्य सरकार केन्द्र के आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू ना करके प्राइवेट चिकित्सा परिसेवा को लाभ पहुंचा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola