दो शराबी दोस्तों के बीच हुई तैराकी प्रतियोगिता में एक की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2019 6:34 AM
कूचबिहार : नशे की हालत में पोखर में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम विष्णु कांत बर्मन (47) है. शनिवार सुबह घटना तुफानगंज 2 नंबर ब्लॉक के शालबाड़ी इलाके में हुई है. जानकारी मिली है कि वह शालबाड़ी उच्चविद्यालय के गैरशिक्षा कर्मचारी है. जानकारी मिली है कि तुफानगंज के शालबाड़ी इलाके […]
कूचबिहार : नशे की हालत में पोखर में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम विष्णु कांत बर्मन (47) है. शनिवार सुबह घटना तुफानगंज 2 नंबर ब्लॉक के शालबाड़ी इलाके में हुई है. जानकारी मिली है कि वह शालबाड़ी उच्चविद्यालय के गैरशिक्षा कर्मचारी है. जानकारी मिली है कि तुफानगंज के शालबाड़ी इलाके के निवासी विष्णु कांत बर्मन एवं संजीव बर्मन दोनो अच्छे दोस्त थे.
शुक्रवार दोपहर को एक दोनों एक पोखर में स्नान करने गये. दोनों ने वहां पहले शराब पीने के बाद फिर पोखर में तैरने की प्रतियोगिता शुरू की. इसमें दोनों ही डूबने लगा. हालांकि संजीव बर्मन किसी तरह से बाहर निकला लेकिन विष्णु कांत डूब गया. खबर फैलते ही लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. लेकिन नहीं मिला. शनिवार सुबह पोखर में उसका शव तैरता नजर आया.
घटना की खबर बक्सिरहाट थाने को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने संजीव बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है. बक्सिरहाट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










