स्वागत के बहाने दिखायी ताकत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2019 1:08 AM
पहाड़ से आयीं करीब 700 छोटी गाड़ियां पार्किंग पर कब्जा नेशनल हाइवे भी जाम विमान यात्रियों को हुई भारी परेशानी भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजू सिंह बिष्ट के स्वागत के बहाने गोरामुमो मुंह तथा गोजमुमो विमल गुरुंग गुट के समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाई. […]
पहाड़ से आयीं करीब 700 छोटी गाड़ियां
पार्किंग पर कब्जा नेशनल हाइवे भी जाम
विमान यात्रियों को हुई भारी परेशानी
भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया
सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजू सिंह बिष्ट के स्वागत के बहाने गोरामुमो मुंह तथा गोजमुमो विमल गुरुंग गुट के समर्थकों ने अपनी ताकत दिखाई. बागडोगरा एयरपोर्ट सहित पूरे नेशनल हाईवे पर इतनी गाड़ियां आ गई कि जाम लग गया. इसकी वजह से बागडोगरा एयरपोर्ट आने-जाने वाले विमान यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
दिन करीब 11 बजे से ही बिमल गुरुंग तथा गोरामुमो नेता मन घीसिंग के समर्थक पहाड़ से आने लगे थे. करीब 700 छोटी गाड़ियां पहाड़ से आई हुई थी. दिन के 4 बजे तक यही स्थिति बनी रही. करीब 1:30 बजे दिल्ली से राजू बिष्ट बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे. उसके बाद उनका काफिला दार्जिलिंग के लिए रवाना हुआ.
भीड़ इतनी अधिक थी कि उनकी गाड़ी भी नहीं निकल पा रही थी. शाम 4 बजे के बाद स्थिति समान्य हुई. मिली जानकारी के अनुसार दिन के 11 बजे से ही पहाड़ से छोटी गाड़ियां आने लगी. पहले बागडोगरा एयरपोर्ट का पार्किंग जोन इन गाड़ियों से भर गया. उसके बाद नेशनल हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की पार्किंग शुरू हो गई.
बागडोगरा चाय बागान के अलावा कादोपानी फुटबॉल मैदान में भी पहाड़ की गाड़ियां लगायी गयी. दूसरी ओर बागडोगरा एयरपोर्ट पर आने वाले यात्री बड़े परेशान हुए. उनकी गाड़ियों को काफी पहले ही रोक देना पड़ा. उसके बाद विमान यात्री पैदल एयरपोर्ट पहुंचे. यही स्थिति बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतर कर अन्य स्थानों पर निकलने वाले यात्रियों की हुई दूसरी ओर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि गाड़ियों की भीड़-भाड़ से विमान यात्रियों को परेशानी तो हुई है लेकिन किसी की फ्लाइट मिस नहीं हुई.
सभी विमान यात्री समय पर पहुंच गए थे और गंतव्य तक रवाना हो गए. दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने अपनी जीत का भरोसा जताया है. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है. दार्जिलिंग रवाना होने से पहले वह बागडोगरा एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में दो मुद्दा है. एक राष्ट्रवाद एवं दूसरा दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के लोगों की खुशी. उन्होंने समर्थन देने के लिए गोजमुमो तथा गोरामुमो का आभार भी प्रकट किया. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में देश की काफी उन्नति की है. सभी लोग उनके कामकाज से खुश हैं. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को देख कर लोग भाजपा को वोट देंगे. बागडोगरा एयरपोर्ट पर भाजपा नेता अभिजीत राय चौधरी, आनंद वर्मन आदि भीउपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










