कोलकाता : फर्जी वोटरकार्ड के संग बांग्लादेशी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट के स्वरूपनगर के सीमावर्ती इलाके से बीएसएफ के अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी को फर्जी वोटरकार्ड के साथ पकड़ा और उसे स्वरूपनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम मुराद शेख बताया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मुराद बांग्लादेश के खुलना […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट के स्वरूपनगर के सीमावर्ती इलाके से बीएसएफ के अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी को फर्जी वोटरकार्ड के साथ पकड़ा और उसे स्वरूपनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार बांग्लादेशी का नाम मुराद शेख बताया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मुराद बांग्लादेश के खुलना का निवासी है. पूछताछ में उसने बताया कि पांच साल पहले मुराद अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत सीमा में प्रवेश कर गया था और फिर यहां आकर फर्जी वोटर कार्ड बनवाया. इसके बाद शुक्रवार की रात को पुन: बांग्लादेश जाने की फिराक में था. वह अवैध तरीके से ही सीमावर्ती इलाके से प्रवेश कर रहा था, उसी दौरान बीएसएफ के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










