शराबी युवकों ने मचाया उत्पात, विरोध करनेवाले का सिर फोड़ा, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे कुछ लोगों को रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार लोगों ने युवक की जमकर पिटायी कर दी. घायल युवक राकेश शेख को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह […]
विज्ञापन
मालदा : शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे कुछ लोगों को रोकना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार लोगों ने युवक की जमकर पिटायी कर दी. घायल युवक राकेश शेख को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रविवार रात को कालियाचक थाना के बागपाड़ा छाकू टोला गांव में घटी है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात भारी गर्मी के कारण राकेश तथा उसके परिवार के लोग घर में नहीं सो पा रहे थे. गर्मी से बचने के लिए घर के लोग बाहर आ गये. घर के सामने ही चार युवक बापी शेख, तूफान शेख, सैदुल शेख तथा आलमगिर शेख गाजी-गलौज करने पर इसका विरोध करने पर ही मारपीट की गई. राकेश का सिर फट गया है.
परिवार वालों ने किसी तरह से राकेश को कालियाचक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया. जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया. चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










