छात्र नेता की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार
Updated at : 17 Aug 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : तृणमूल छात्र परिषद के नेता माजिद अंसारी की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या तीन हो गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम सूरज हुसेन उर्फ स्पीड ब्वॉय है. उसे कूचबिहार जिले के शीतलकुची इलाके […]
विज्ञापन
कूचबिहार : तृणमूल छात्र परिषद के नेता माजिद अंसारी की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या तीन हो गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम सूरज हुसेन उर्फ स्पीड ब्वॉय है. उसे कूचबिहार जिले के शीतलकुची इलाके के एक गांव से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक का घर कूचबिहार नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के मस्जिदपाड़ा इलाके में है.
उल्लेखनीय है कि गत 13 जुलाई को माजिद अंसारी कूचबिहार कॉलेज से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान रेल गुमटी इलाके में उसे गोली मार दी गई थी. इसी मामले में कूचबिहार के तृणमूल नेता मुन्ना खान और कूचबिहार कॉलेज के छात्र जानिरुल हक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. सूरज हुसेन के खिलाफ भी हत्या में सीधे-सीधे शामिल होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
गुरुवार को आरोपी सूरज हुसेन को कूचबिहार अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है. बताया जाता है कि उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद की गयी है. यह बाइक कूचबिहार एक नंबर ब्लॉक के चिलकिरहाट इलाके में एक घर से बरामद की गयी. इसके अलावा भी उसने हत्या के संबंध में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




