पुलिस पर धांधली का आरोप आंदोलन की धमकी

सिलीगुड़ी : गायब हुए एक मोबाइल फोन की बरामदगी के नाम पर लोगों के साथ बेवजह मारपीट का आरोप माटीगाढ़ा थाने की पुलिस पर लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तरायण के निकट सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी थी और उसका मोबाइल दुर्घटनास्थल से गायब हो गया था. आरोप […]
सिलीगुड़ी : गायब हुए एक मोबाइल फोन की बरामदगी के नाम पर लोगों के साथ बेवजह मारपीट का आरोप माटीगाढ़ा थाने की पुलिस पर लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तरायण के निकट सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी थी और उसका मोबाइल दुर्घटनास्थल से गायब हो गया था.
आरोप है कि माटीगाढ़ा पुलिस ने मोबाइल खोजने का नाम पर वहा रेलवे की जमीन पर रह रहे लोगों के घरों में ताड़फोड़ की और लोगों के साथ मारपीट भी की. स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता नांटू विश्वास ने पुलिस के इस कार्यवाही की निंदा करते हुए पूरे मामले की जांच करने की मांग की है. उन्होंने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हाने की स्थिति में आंदोलन की धमकी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




