छात्रा को किया अश्लील वीडिओ कॉल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : मैसेंजर के जरिए अश्लील लाइव वीडिओ कॉलिंग का आरोप युवती ने लगाया है. बालुरघाट की युवती ने कॉल का स्क्रीन शॉट लेकर सबूत के साथ कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. यह कॉल मोउ साहा नामक एक फेक प्रोफाइल से किया गया था. युवती ने दोषी को कड़ी […]
विज्ञापन
बालुरघाट : मैसेंजर के जरिए अश्लील लाइव वीडिओ कॉलिंग का आरोप युवती ने लगाया है. बालुरघाट की युवती ने कॉल का स्क्रीन शॉट लेकर सबूत के साथ कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. यह कॉल मोउ साहा नामक एक फेक प्रोफाइल से किया गया था. युवती ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. जानकारी मिली है कि बालुरघाट की कॉलेजपाड़ा इलाके की निवासी युवती कोलकाता के एक कॉलेज में पढ़ती है.
वह चार दिन पहले ही बालुरघाट छुट्टी में आयी है. मंगलवार सुबह मैसेंजर के एक वीडिओ कॉल से उसकी नींद खुली. उसने देखा की मोउ साहा नामक प्रोफाइल से कॉल किया गया है. कॉल को ऑन करते ही वह अश्लील लाइव वीडिओ चालू हो गया. युवती ने तुरंत वीडिओ का स्क्रीनशॉट लिया. इसके बाद दोस्तों व परिवारवालों की सलाह से कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भेज दिया.
शिकायतकर्ता छात्रा का कहना है कि उसने मोउ साहा को महिला समझकर फेसबुक पर फ्रेंड बनाया था. लेकिन कभी बातचीत नहीं हुई. अचानक ऐसा अश्लील वीडिओ कॉल व गलत प्रस्ताव भेजा गया. छात्रा ने बताया कि फेसबुक ग्रुप पर और भी कई लड़कियों को ऐसे वीडिओ भेजे गये हैं. कोलकाता पुलिस की ओर से उसे बताया गया है कि थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज करवाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










