सिलीगुड़ी : किराया वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआइ ने खोला मोर्चा

Published at :10 Jun 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : किराया वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआइ ने खोला मोर्चा

सिलीगुड़ी : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ ही बसों के किराये में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसयूसीआइ की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से शनिवार को शहर में एक विरोध रैली निकाली गयी. इस दौरान किराया वृद्धि के सर्कुलर की प्रतीकात्मक प्रतिलिपि भी जलायी गयी. संगठन ने भाड़ा बढ़ाने से पहले यात्रियों से […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ ही बसों के किराये में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए एसयूसीआइ की दार्जिलिंग जिला कमेटी की ओर से शनिवार को शहर में एक विरोध रैली निकाली गयी.
इस दौरान किराया वृद्धि के सर्कुलर की प्रतीकात्मक प्रतिलिपि भी जलायी गयी. संगठन ने भाड़ा बढ़ाने से पहले यात्रियों से विचार- विमर्श करने की मांग रखी. शनिवार को आयोजित यह रैली कोर्ट मोड़ स्थित स्थानीय एसयूसीआइ कार्यालय से निकली और शहर की विभिन्न सड़कों की परिक्रमा करते हुए वापस से यहीं आकर समाप्त हुई.
इसके बाद संगठन की ओर से भाड़ा बढ़ोतरी के सर्कुलर को जलाया. एसयूसीआइ की दार्जिलिंग जिला कमेटी के सचिव गौतम भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर अपना कर कम करने की बजाय यातायात का किराया बढ़ाने में लगी है. उन्होंने करों में कटौती करने और यातायात किराये में वृद्धि से पहले यात्रियों के साथ बैठकर विचार-विमर्श करने की मांग रखी. इस विरोध रैली में एसयूसीआइ की ओर से जयंती भट्टाचार्य, मानी राय व संगठन के अन्य नेता-कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola