प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका
Updated at : 27 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारग्राम : प्रेमी की दूसरी जगह शादी की खबर पाकर प्रेमिका उसके घर के सामने धरने पर बैठ गयी. गुरुवार दोपहर बाद की इस घटना की अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक के शामुकतला के धानहाटी इलाके में काफी चर्चा है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी का नाम शकील अंसारी है. वह दूसरे राज्य में मजदूर का काम […]
विज्ञापन
कुमारग्राम : प्रेमी की दूसरी जगह शादी की खबर पाकर प्रेमिका उसके घर के सामने धरने पर बैठ गयी. गुरुवार दोपहर बाद की इस घटना की अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक के शामुकतला के धानहाटी इलाके में काफी चर्चा है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी का नाम शकील अंसारी है. वह दूसरे राज्य में मजदूर का काम करता है.
दूसरी तरफ धरने पर बैठनेवाली युवती का घर अलीपुरद्वार शहर में है. उसका कहना है कि करीब तीन सालों से दोनों के बीच अंतरंग संबंध हैं. शकील ने उससे शादी का वादा किया था. लेकिन शकील के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है. इसके बाद से उसने उससे संपर्क रखना बंद कर दिया है. शकील तो घर पर नहीं मिला, लेकिन उसके पिता तैयब अंसारी ने बताया कि इस लड़की से अपने बेटे के रिश्ते के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. शकील की शादी दूसरी जगह तय हो गयी है इसलिए इस लड़की से शादी संभव नहीं है. लेकिन लड़की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है. फिलहाल मामला पुलिस के पास तक नहीं पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




