ePaper

सिलीगुड़ी में फिर एक व्यवसायी की मौत से सनसनी

Updated at : 27 Jul 2017 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में फिर एक व्यवसायी की मौत से सनसनी

सिलीगुड़ी : फिर एक व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान निलोत्पल बसु के रूप में हुई है. उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुरुवार की सुबह गोली चलने की आवाज से शहर के रामकृष्ण रोड इलाके के […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : फिर एक व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान निलोत्पल बसु के रूप में हुई है. उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गुरुवार की सुबह गोली चलने की आवाज से शहर के रामकृष्ण रोड इलाके के लोग दंग रह गये. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने नीलोत्पल बसु के घर से उसका शव बरामद किया. शव के पास से पुलिस को एक पिस्तौल भी बरामद हुआ. पिस्तौल मृत व्यवसायी के नाम पर दर्ज है.

परिवारवालों का कहना है कि उसने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. आज की इस घटना ने पुलिस को मामले की गहन जांच करने के लिए मजबूर कर दिया है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि 17 जुलाई को शहर के व्यवसायियों का इलाका माने जानेवाले पंजाबीपाड़ा निवासी नवीन शुक्ला की मौत हो गयी थी. परिवारवालों ने इसे आत्महत्या बताया था. उनका कहना था कि अपनी बंदूक से उन्होंने खुद को गाली मार ली. घटनास्थल से पुलिस को एक चाइनीज पिस्तौल व मैगजीन मिली थी.

महज 10 दिन के भीतर दो व्यवसायियों द्वारा एक ही तरीके से आत्महत्या करने के मामले ने पुलिस पर तेजी से जांच करने और मामले का खुलासा करने का दबाव बढ़ा दिया है. इन सबके बीच को इसमें किसी साजिश की बू आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola