ePaper

बंगाल में भाजपा को झटका : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार

Updated at : 05 Mar 2024 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में भाजपा को झटका : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार

लोकसभा चुनाव लड़ने से पवन सिंह ने इंकार कर दिया है. भाजपा ने भोजपुरी सिंगर को आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था. बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की घोषणा की है.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 195 उम्मीदवारों की घोषणा के अगले ही दिन पार्टी को तगड़ा झटका लगा, जब भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. पवन सिंह ने रविवार (3 मार्च 2024) को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी.

पवन सिंह ने ट्वीट करके चुनाव लड़ने में जताई असमर्थता

पवन सिंह ने ट्वीट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…’

भाजपा ने घोषित किये थे 42 में से 20 उम्मीदवार

भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की 42 में से 20 लोकसभा सीटों समेत 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था. बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं.

Also Read : लोकसभा चुनाव : आसनसोल से भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, बीजेपी ने 3 महिला समेत उतारे 20 उम्मीदवार

ये हैं पश्चिम बंगाल के 20 भाजपा उम्मीदवार

बंगाल में जिन लोगों को लोकसभा का टिकट भाजपा ने दिया है, उनके नाम इस प्रकार हैं :

  • बालूरघाट से डॉ सुकांत मजूमदार
  • हुगली से लॉकेट चटर्जी
  • यादवपुर से अनिर्वाण गांगुली
  • बनगांव से शांतनु ठाकुर
  • रानाघाट से जगन्नाथ सरकार
  • मालदा उत्तर से खगेन मुर्मू
  • हावड़ा से डॉ रथिन चक्रवर्ती
  • बोलपुर से प्रिया साहा
  • आसनसोल से पवन सिंह
  • बहरमपुर से डॉ निर्मल कुमार साहा
  • कांथी से सौमेंदु अधिकारी
  • बांकुड़ा से डॉ सुभाष सरकार
  • विष्णुपुर से सौमित्र खां
  • पुरुलिया से ज्योतिर्मय सिंह महतो
  • घाटाल से हिरण्यमय चट्टोपाध्याय
  • मुर्शिदाबाद से गौरीशंकर घोष
  • अलीपुरदुआर से मनोज तिग्गा
  • कूचबिहार से नीशीथ प्रमाणिक
  • मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्र चौधरी
  • जयनगर से डॉ अशोक कांडारी

Also Read : पश्चिम बंगाल : लोकसभा चुनाव में ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार, स्टार प्रचारकों के लिए आयोग का ‘सख्त’ संदेश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola