ePaper

लोकसभा चुनाव : आसनसोल से भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, बीजेपी ने 3 महिला समेत उतारे 20 उम्मीदवार

Updated at : 03 Mar 2024 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : आसनसोल से भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, बीजेपी ने 3 महिला समेत उतारे 20 उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को भोजपुरिया स्टार पवन सिंह आसनसोल में टक्कर देंगे. भाजपा ने 20 उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें पवन सिंह का भी नाम है.

विज्ञापन

पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे.

सुभाष सरकार को टिकट मिलने की घोषणा के बाद बांकुड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी. प्रभात खबर

बंगाल की 42 में से 20 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 20 के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी.

बांकुड़ा में सुभाष समर्थकों ने लगाए नारे- अबकी बार 400 पार. प्रभात खबर

ये हैं भाजपा की तीन महिला उम्मीदवार

इन 20 उम्मीदवारों में तीन महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. श्रीरूपा मित्रा चौधरी, लॉकेट चटर्जी व प्रिया साहा को उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री जॉन बारला का टिकट इस बार कट गया है. अलीपुरदुआर से जॉन बारला की जगह मनोज टिग्गा को उम्मीदवार बनाया गया है.

  • केंद्रीय मंत्री जॉन बारला का टिकट कटा
  • तीन विधायकों को भी मिला लोकसभा चुनाव का टिकट
  • 9 सांसदों पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा
  • कांथी से शुभेंदु के भाई सौमेंदु अधिकारी लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भाजपा के 3 विधायक

वहीं, भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची में तीन विधायकों का नाम भी शामिल है. तीन विधायक मनोज टिग्गा, श्रीरूपा मित्रा चौधरी, हिरण्मय चट्टोपाध्याय को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही भाजपा ने अपने नाै वर्तमान सांसदों पर भरोसा जताते हुए फिर से उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को कांथी से उम्मीदवार बनाया है.

Also Read : पश्चिम बंगाल : लोकसभा चुनाव में ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार, स्टार प्रचारकों के लिए आयोग का ‘सख्त’ संदेश

ये हैं भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, कूचबिहार से निशीथ प्रमाणिक, अलीपुरदुआर से मनोज टिग्गा, बालुरघाट से डॉ सुकांत मजूमदार, मालदा उत्तर से खगेन मुर्मू, मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चाैधरी, बहरमपुर से डॉ निर्मल कुमार साहा, मुर्शिदाबाद से गौरीशंकर घोष, राणाघाट से जगन्नाथ सरकार, बनगांव से शांतनु ठाकुर, जयनगर से अशाेक कंडारी, जादवपुर से डॉ अनिर्बान गांगुली, हावड़ा से डॉ रथिन चक्रवर्ती, हुगली से लॉकेट चटर्जी, कांथी से सौमेंदु अधिकारी, घाटाल से हिरण्मय चट्टोपाध्याय, पुरुलिया से ज्योतिर्मय सिंह महतो, बांकुड़ा से डॉ सुभाष सरकार, विष्णपुर से सौमित्र खां, आसनसोल से पवन सिंह, बोलपुर से प्रिया साहा प्रत्याशी बनाया गया है.

20 बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखें

176.11
Cooch Behar (SC)

Shri Nisith Pramanik
177.22Alipurduars (ST)Shri Manoj Tigga
178.3
4
BalurghatSukant M jumdar
Shri Khagen Murmu
179.Maldaha Uttar
180.58Maldaha DakshinSmt. Sreerupa Mitra Chowdhury
181.610BaharampurDr. Nirmal Kumar Saha
182.711MurshidabadShri Gauri Shankar Ghosh
183.813Ranaghat (SC)Shri Jagannath Sarkar
184.914Bangaon (SC)Shri Shantanu Thakur
185.1019Joynagar (SC)Dr. Ashok Kandari
186.1122JadavpurDr. Anirban Ganguly
187.1225HowrahDr. Rathin Chakraborty
188.1328HooghlySmt. Locket Chatterjee
189.1431KanthiShri Soumendu Adhikari
190.1532GhatalShri Hiranmay Chattopadhyay
191.1635PuruliaShri Jyotirmay Singh Mahato
192..17BankuraDr. Subhash Sarkar
193.1837Bishnupur (SC)Shri Soumitra Khan
194.1940AsansolShri Pawan Singh
195.2041Bolpur (SC)Smt. Priya Saha
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola