नदिया : गैस सिलिंडर की पाइप फटने से स्कूल में लगी आग

गुरुवार को गैस सिलिंडर की पाइप फटने से स्कूल में आग लग गयी.
कल्याणी. गुरुवार को गैस सिलिंडर की पाइप फटने से स्कूल में आग लग गयी. घटना नदिया जिले के कृष्णागंज थाने के सत्यनगर इलाके में स्थित परमत्य सेन एसएसके स्कूल में हुई. स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य लिटन विश्वास ने बताया कि स्कूल में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गयी. डर के मारे शिक्षिकाएं चिल्लाने लगीं. उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और सभी छात्रों को स्कूल से बाहर निकाला गया. फिर ग्रामीण आग बुझाने में जुट गये. कृष्णगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. कृष्णागंज के बीडीओ कार्यालय के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में कृष्णानगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गयी. हालांकि, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. दमकल के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और स्कूल की शिक्षिका और रसोइयों को खाना बनाते समय सावधानी बरतने को कहा. पुलिस ने कहा कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










