ePaper

WB News : प्रोफेसर भास्कर गुप्ता बने यादवपुर विश्वविद्यालय के नये कुलपति

Updated at : 23 Apr 2024 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : प्रोफेसर भास्कर गुप्ता बने यादवपुर विश्वविद्यालय के नये कुलपति

WB News : ब्रत्य बसु ने कुलपतियों की नियुक्ति के कदम का स्वागत करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, माननीय कुलाधिपति ने प्रोफेसर भास्कर गुप्ता को यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया है.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस (Governor C.V. Anand Bose) ने वरिष्ठ प्रोफेसर भास्कर गुप्ता को राज्य सरकार द्वारा संचालित यादवपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है. कुलपति के रूप में भास्कर गुप्ता की नियुक्ति की सिफारिश राज्य सरकार ने की थी. राज्य सरकार ने यादवपुर विश्वविद्यालय सहित राज्य के छह विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के नाम वाली एक सूची राज्यपाल को सौंपी थी.यादवपुर विश्वविद्यालय सहित छह अन्य विश्वविद्यालयों में अप्रैल 2023 से कुलपति के पद खाली पड़े थे. राज्यपाल ने सोमवार को गुप्ता को यादवपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया.

राज्यपाल राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी

बोस, राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं. ब्रत्य बसु ने कुलपतियों की नियुक्ति के कदम का स्वागत करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, माननीय कुलाधिपति ने प्रोफेसर भास्कर गुप्ता को यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया है. उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें कुलपति के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी. मंत्री ने कहा, ‘उम्मीद है कि कुलाधिपति राज्य सरकार की सिफारिशों के अनुसार अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति करेंगे. बसु ने कहा, ”मैं यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए कुलाधिपति को शुभकामनाएं देता हूं. मैं विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्ति के लिए प्रोफेसर भास्कर गुप्ता को बधाई देता हूं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, स्कूलों में हुई नौकरियों पर उच्च न्यायालय का आदेश अवैध

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola