युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 18 May 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

एक युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम शेख अनारुल उर्फ अनार (26) बताया गया है. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया. आरोपी दुर्गापुर के आरती ग्राम स्थित दक्षिणपाड़ा का रहनेवाला है.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
एक युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम शेख अनारुल उर्फ अनार (26) बताया गया है. शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड में लॉकअप भेज दिया गया. आरोपी दुर्गापुर के आरती ग्राम स्थित दक्षिणपाड़ा का रहनेवाला है. उसके खिलाफ गत 15 मई को भादवि की धारा 302/ 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मालूम रहे कि बीते बुधवार को दोपहर इस्पात नगर के शिवाजी रोड इलाके में शेख बहादुर(26) नामक युवक को मृत पाया गया था. शव रक्तरंजित मिला था. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के वास्ते विधाननगर अस्पताल भेज दिया था. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की और हत्या का अंदेशा जताया था. इसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी. इस क्रम में आरोपी शेख अनारुल को दबोच लिया गया. स्थानीय सूत्रों की मानें, तो शेख बहादुर की मौत मवेशी चोरी करते समय हुई थी. आरोपों के अनुसार शेख बहादुर अपने दोस्तो के साथ मिल कर मवेशी चुरा कर भाग रहा था, तभी उस पर लोगों की नजर पड़ गयी. मोटर साइकिल से भागते शेख बहादुर को खदेड़ कर स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी थी. स्थानीय लोगों से बचने की कोशिश में शेख बहादुर अपनी बाइक से गिर पड़ा, ऊपर से स्थानीय लोगों की बेदम पिटाई से उसकी जान चली गयी. इधर, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने थाने में हत्या का केस दर्ज किया और जांच करते हुए आरोपी शेख अनारुल को गिरफ्तार कर लिया. पता चला है कि शेख अनारुल पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. वह वांछित आरोपी है. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड अवधि में आरोपी से पूछताछ में हत्या से जुड़े कुछ अहम तथ्य मिलेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




