ePaper

Narendra Modi : अगले माह फिर बंगाल के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

Updated at : 30 Mar 2024 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Narendra Modi : अगले माह फिर बंगाल के दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

Narendra Modi : भाजपा ने पहले ही राज्य में पार्टी के 40 के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. उस लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र की मोदी का है. उत्तर बंगाल की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान मई में समाप्त हो जायेगा.

विज्ञापन

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले महीने फिर से राज्य का दौरा कर सकते हैं. भाजपा सूत्रों के मुताबिक वह उत्तर बंगाल से पार्टी के सभी लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के साथ केवल एक रैली कर सकते हैं. हालांकि, उनकी बंगाल की संभावित यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की इस संबंध में पहले ही बैठक हो चुकी है. जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है. प्रधानमंत्री पिछले डेढ़ महीने में राज्य का तीन बार दौरा कर चुके हैं. हाल के दिनों में उन्होंने सिलीगुड़ी में भी सार्वजनिक रैलियां की थी. भाजपा सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक बंगाल दौरा लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने से पहले हुआ था.

चुनाव के प्रचार के लिये फिर आयेंगे बंगाल

अब चुनाव की घोषणा होने के बाद वह फिर से प्रचार में हिस्सा लेने के लिए बंगाल आएंगे. भाजपा ने पहले ही राज्य में पार्टी के 40 के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. उस लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र की मोदी का है. उत्तर बंगाल की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान मई में समाप्त हो जायेगा.उत्तर बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी की निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान है. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट लोकसभा क्षेत्रों में 26 क अप्रैल को मतदान होगा. उत्तर बंगाल की शेष दो लोकसभा सीटों, मालदह उत्तर और दक्षिण में 7 मई को मतदान होगा.सूत्रों का दावा है कि नरेंद्र मोदी की सभी न लोकसभा सीटों के लिए संयुक्त रैली करने की संभावना अधिक है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी कृष्णानगर से शुरु करेंगी लोकसभा चुनाव प्रचार,अगले सप्ताह रहेंगी उत्तर बंगाल के दौरे पर

अगले सप्ताह ममता बनर्जी भी रहेंगी उत्तर बंगाल के दौरे पर

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक,ममता बनर्जी भी अगले हफ्ते उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार जारी रखेंगे. 3 अप्रैल को ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के लिए रवाना होंगी. वह 4 से 8 अप्रैल को वहां के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार सभा करेंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होंगे.उसी दिन पश्चिम बंगाल की तीन सीटों कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआ पर लोकसभा के लिए मतदान होगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जताया विरोध, चुनाव आयोग से मिलेगा I.N.D.I.A गठबंधन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola