ePaper

सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के जवानों को विस में मिले प्रवेश की अनुमति

Updated at : 02 Aug 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के जवानों को विस में मिले प्रवेश की अनुमति

विपक्ष के नेता शुभेंदु पहुंचे हाइकोर्ट

विज्ञापन

विपक्ष के नेता शुभेंदु पहुंचे हाइकोर्ट संवाददाता, कोलकाता विधानसभा में केंद्रीय बल के प्रवेश को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे. अधिकारी के वकील बिल्वदल भट्टाचार्य ने हाइकोर्ट का इस मामले पर ध्यान खींचते हुए कहा कि विरोधी दल के नेताओं की सुरक्षा में रहनेवाली केंद्रीय वाहिनी के जवानों को भी विधानसभा में प्रवेश की अनुमति दिया जाये. इस मामले पर भाजपा विधायक शंकर घोष ने भी हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शुक्रवार को न्यायाधीश शंपा सरकार ने मामला दर्ज करने की अनुमति दी. संभवत: अगले मंगलवार को मामले पर सुनवाई हो सकती है. बता दें कि वर्ष 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद जब शुभेंदु अधिकारी शपथ लेने आये, तो पत्रकारों के साथ केंद्रीय बल के जवानों की नोकझोंक हुई थी. इसके बाद स्पीकर बिमान बनर्जी ने जवानों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी. बजट व शीतकालीन अधिवेशन के दौरान भी विरोधी दल के नेताओं की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय बल के जवानों को विधानसभा के बाहर अस्थायी कैंप में रहना पड़ता है. भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी ने भी इस मुद्दे पर स्पीकर को पत्र लिखा था. लेकिन मामले का हल नहीं निकला. अब इस मामले को लेकर विरोधी दल के नेता हाइकोर्ट पहुंचे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola