आज से साखेरबाजार, सुकांत और तारातला में बुकिंग नहीं

दैनिक यात्रियों की कम संख्या के कारण मेट्रो रेलवे ने लिया फैसला
कोलकाता. गुरुवार से मेट्रो रेलवे पर्पल लाइन के तारातला व साखेरबाजार और ऑरेंज लाइन के कवि सुकांत मेट्रो स्टेशनों का बुकिंग काउंटर बंद कर दिया जायेगा. तीनों स्टेशनों को मेट्रो रेलवे ने ””नो बुकिंग काउंटर स्टेशन”” घोषित किया है. मेट्रो ने अपने इन तीन स्टेशनों पर दैनिक यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यह फैसला लिया है. एक अगस्त से यह व्यवस्था तीनों स्टेशनों पर लागू हो जायेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पर्पल और ऑरेंज लाइनों के चुने गये इन स्टेशनों में तारातला, साखेरबाजार और कवि सुकांत मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. मेट्रो रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह योजना छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर लागू की गयी है. छह महीने के बाद, यदि आवश्यक हुआ, तो इसे जारी रखा जायेगा. मेट्रो रेलवे के अनुसार तारातला स्टेशन पर यात्रियों की औसत दैनिक संख्या केवल 70 है, जबकि 220 यात्री नियमित रूप से कवि सुकांत मेट्रो स्टेशन का उपयोग करते हैं. साखेरबाजार स्टेशन में प्रतिदिन आनेवाले यात्रियों की संख्या लगभग 55 है. नो बुकिंग काउंटर स्टेशन घोषित होने के बाद इन स्टेशनों पर टोकन, नये स्मार्ट कार्ड जारी करने या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए कोई बुकिंग काउंटर नहीं खुला रहेगा. अब कोई बुकिंग कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं रहेगा. स्टेशन पर आनेवाले यात्री अपने टोकन, स्मार्ट कार्ड, पेपर क्यूआर कोड-आधारित टिकट स्वचालित स्मार्ट कार्ड रिचार्ज मशीनों (एएससीआरएम) से ले सकेंगे. वे यहां से अपने स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




