ePaper

WB News : एनआईए ने कोलकाता एसपी को दिल्ली में किया तलब, पटना से नये अधिकारी राकेश रोशन को बुलाया गया कोलकाता

Updated at : 09 Apr 2024 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
NIA

NIA

WB News : तृणमूल ने आरोप लगाया कि भूपतिनगर घटना की जांच करने जाने से पहले 26 मार्च को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने धनराम के घर पर बैठक की थी. दावा यह भी है कि जितेंद्र करीब एक घंटे तक धनराम के घर पर रुके थे.

विज्ञापन

WB News : पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने कोलकाता एसपी धनराम सिंह पर भूपतिनगर मामले (Bhupatinagar case) की जांच के दौरान पैसे लेकर दो तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था. सूत्रों के मुताबिक इस बार एनआईए के एसपी धनराम सिंह को दिल्ली तलब किया गया है. उन्हें दिल्ली स्थित एनआईए दफ्तर में बुलाया गया है और धनराम की जगह आईपीएस राकेश रोशन को पटना से कोलकाता बुलाया गया है. वह अब से राज्य में एनआईए के पास लंबित मामलों को संभालेंगे. तृणमूल नेता कुणाल घोष ने भी एसपी धनराम को दिल्ली बुलाने के लिए ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया है. उन्होंने दावा किया कि एनआईए को धनराम के खिलाफ उचित जांच और कार्रवाई करनी चाहिए. सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के डीजी को भी हटाया जाना चाहिए.

कुणाल घोष ने एसपी धनराम को दिल्ली बुलाने पर ‘एक्स’ हैंडल पर किया पोस्ट

कुणाल घोष ने लिखा, एनआईए ने एसपी धनराम को तत्काल दिल्ली बुलाया. यह बात मुझे एनआईए सूत्रों से पता चली. वह पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. एनआईए ने मामलों की निगरानी के लिए आईपीएस राकेश रोशन को कोलकाता बुलाया है. लेकिन हम धनराम के खिलाफ उचित जांच चाहते हैं. बैठक के मुद्दे को दबाने की कोशिश न करें. मेरी यह भी मांग है कि एनआईए के डीजी को पद से हटाया जाए. क्योंकि धनराम की गतिविधियों के लिए वह भी जिम्मेदार है.

तृणमूल ने दावा किया था कि धनराम और बीजेपी के बीच ‘कनेक्शन’

गौरतलब है कि तृणमूल ने दावा किया था कि धनराम और बीजेपी के बीच ‘कनेक्शन’ हैं. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भूपतिनगर घटना की जांच करने जाने से पहले 26 मार्च को भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने धनराम के घर पर बैठक की थी. दावा यह भी है कि जितेंद्र करीब एक घंटे तक धनराम के घर पर रुके थे. यह भी आरोप है कि बीजेपी नेता ने वहां एसपी धनराम को तृणमूल की एक सूची सौंपी है. इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने एनआईए अधिकारी को एक सफेद पैकेट भी दिया. तृणमूल ने मांग की कि पुलिस इसकी जांच करे कि इसमें पैसा है या नहीं.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola