बारासात और मथुरापुर के दो बूथों पर पड़े 75 फीसदी से अधिक वोट

भाजपा व वाममोर्चा की ओर से सातवें चरण के चुनाव में डायमंड हार्बर, बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान में धांधली का आरोप लगाया गया था.
संवाददाता, कोलकाता.
भाजपा व वाममोर्चा की ओर से सातवें चरण के चुनाव में डायमंड हार्बर, बारासात और मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान में धांधली का आरोप लगाया गया था. विपक्ष की ओर से इन उक्त लोकसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराये जाने की मांग की गयी थी, पर चुनाव आयोग ने विपक्ष की अन्य सभी मांगों को ठुकराते हुए बारासात और मथुरापुर के एक-एक मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराये जाने की घोषणा की थी. जिसके तहत सोमवार को बारासात लोकसभा क्षेत्र के देगंगाा और काकद्वीप क्षेत्र के दो बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया. सोमवार को बारासात के देगंगा के बूथ संख्या 61, सरदारपाड़ा, कदंबगाछी रूम नंबर दो और मथुरापुर के काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र बूथ संख्या 26, श्री चैतन्य विद्यापीठ में पुनर्मतदान संपन्न हुआ. दो बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीइओ) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 26, श्री चैतन्य विद्यापीठ स्थित मतदान केंद्र में शाम छह बजे तक कुल 80.46 फीसदी वोट पड़े. वहीं दक्षिण 24 परगना के देगंगा के बूथ संख्या 61, सरदारपाड़ा, कदंबगाछी मतदान केंद्र पर कुल 75.17 फीसदी वोट पड़े. ज्ञात हो कि बारासात और मथुरापुर लोकसभा में सातवें में मतदान हुआ था. अंतिम चरण के चुनाव के दौरान लगभग सभी केंद्रों पर छिटपुट अशांति की शिकायतें आयी थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




