Train News : श्रावणी मेले के लिए चलेंगी और अधिक स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम टेबल

Train News : श्रावणी मेले के दौरान, जसीडीह स्टेशन पर देश के विभिन्न कोनों से भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है. आगामी श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए, 22 जुलाई से 19 अगस्त तक सात मेमू स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
Train News : देवघर में श्रावणी मेला भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक कैलेंडर का एक एकीकृत हिस्सा है. भारत के विभिन्न हिस्सों से भक्त भगवान शिव की पूजा करने के लिए देवघर आते हैं. श्रावणी मेले के दौरान, जसीडीह स्टेशन पर देश के विभिन्न कोनों से भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है. आगामी श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए, 22 जुलाई से 19 अगस्त तक सात मेमू स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. 03146 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:15 बजे दुमका पहुंचेगी तथा 03145 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:05 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
जानें ट्रेनों का टाइम टेबल
03148 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल जसीडीह से शाम 6:05 बजे रवाना होगी और रात 7:50 बजे दुमका पहुंचेगी तथा 03147 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका से रात आठ बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी. 03550 जसीडीह-गोड्डा मेमू स्पेशल जसीडीह से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 3:50 बजे गोड्डा पहुंचेगी तथा 03549 गोड्डा-जसीडीह मेमू स्पेशल गोड्डा से शाम 4:20 बजे रवाना होगी और शाम 5:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी.03507 देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल देवघर से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और सुबह 10:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी तथा 03508 जसीडीह-देवघर मेमू स्पेशल जसीडीह से रात 9:50 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे देवघर पहुंचेगी.
Mamata Banerjee : मुहर्रम की सुबह ममता बनर्जी ने दिया खास संदेश, जानें क्या लिखा ?
जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच चलेंगी तीन जोड़ी अतिरिक्त मेमू स्पेशल
इसके अलावा, जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच तीन जोड़ी अतिरिक्त मेमू स्पेशल चलेंगी. 03501/03503/03505 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल जसीडीह से सुबह 11:25 बजे, दोपहर 1:35 बजे और रात 9:25 बजे रवाना होगी और क्रमश: सुबह 11:45 बजे, दोपहर1:55 बजे और रात 9:45 बजे बैद्यनाथधाम पहुंचेगी तथा 03502/03504/03506 बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू स्पेशल बैद्यनाथधाम से सुबह 11:55 बजे, दोपहर 2:05 बजे और रात 10:00 बजे रवाना होकर क्रमशः दोपहर 12:15 बजे, दोपहर 2:25 बजे और रात 10:20 बजे जसीडीह पहुंचेगी. उपरोक्त सभी ट्रेनें मार्ग में दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों पर रुकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










