ePaper

बेटे को परीक्षा दिलाने ले जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Updated at : 06 May 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे को परीक्षा दिलाने ले जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

मोटरसाइकिल चलाकर अपने पुत्र को नीट की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

पुरुलिया. मोटरसाइकिल चलाकर अपने पुत्र को नीट की परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. रविवार सुबह जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर बस स्टैंड के समक्ष ट्रक के साथ टक्कर में यह घटना हुई. पुलिस ने मृतक का नाम सनत घोड़ाई (45) बताया है जो जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के पाथरडी गांव का रहने वाला था. मृतक के पुत्र प्रकाश घोड़ाई ने बताया कि रविवार को बांकुड़ा के एक स्कूल में नीट की परीक्षा थी. इस कारण उसके पिता उसे बाइक पर बैठाकर बलरामपुर के लक्ष्मणपुर ले जा रहे थे. जहां उन्होंने एक वाहन बुक किया था. जिसमें कुछ लोग मिलकर बांकुड़ा परीक्षा देने के लिए जाने वाले थे. लेकिन बलरामपुर बस स्टैंड के सामने सीमेंट से भरे ट्रक के साथ बाइक की टक्कर हो गयी. उसके पिता ट्रक के पहिये के नीचे आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

पेशे से सिक्योरिटी गार्ड सनत घोड़ाई अपने बेटे को डॉक्टर बनना चाहते थे. इसलिए काफी मेहनत कर उसे पढ़ाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola